Founder – Mohan Milan

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक शिक्षक सीट पर 11% तो स्नातक में 5% वोटिंग

पटना,अंग भारत। बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज सुबह से वोटिंग चल रही है। सुबह 8 बजे से ही शिक्षक और स्नातक वोटर बूथों पर पहुंचने लगे हैं। शाम 4 बजे तक वोट पड़ेगा और आज ही 150 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद हो जाएगी।इस बार 4 सीट शिक्षक निर्वाचन की हैं और 4 सीट स्नातक निर्वाचन की। जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें पटना, दरभंगा और तिरहुत की शिक्षक और स्नातक दोनों सीटें हैं। इसके अलावा कोसी की स्नातक और सारण की शिक्षक सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

सुबह 10 बजे तक कितना पड़ा वोट? -: चुनाव आयोग ने 10 बजे तक का आंकड़ा दिया है। उसके मुताबिक शिक्षक सीट पर वोटिंग तेज है और स्नातक सीट पर थोड़ी सुस्त।शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 11.08 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग सारण शिक्षक में हुई है – 13.56 फीसदी। पटना शिक्षक में 12.88 फीसदी, दरभंगा शिक्षक में 12 फीसदी और तिरहुत शिक्षक में सबसे कम 5.88 फीसदी वोट पड़ा है।वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 5.86 फीसदी ही वोटिंग हुई है। दरभंगा स्नातक में सबसे ज्यादा 8 फीसदी, पटना स्नातक में 5.50 फीसदी, कोसी स्नातक में 5.14 फीसदी और तिरहुत स्नातक में सबसे कम 4.81 फीसदी वोट पड़ा है।

कितने वोटर, कितने बूथ -: इस चुनाव में कुल 5 लाख 33 हजार वोटर हैं और 933 बूथ बनाए गए हैं। स्नातक की 4 सीटों पर 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके लिए 598 बूथ बनाए गए हैं और 4 लाख 92 हजार 594 वोटर हैं, जिसमें 3 लाख 86 हजार पुरुष और 1 लाख 46 हजार महिला वोटर हैं। शिक्षक की 4 सीटों पर 60 उम्मीदवार हैं। उसके लिए 335 बूथ हैं और 40 हजार 253 वोटर हैं। पटना शिक्षक में 11719 वोटर और 17 उम्मीदवार हैं, जबकि पटना स्नातक में 87583 वोटर और 18 उम्मीदवार हैं।

पटना में हंगामा -: वोटिंग के बीच पटना में हंगामा भी हो गया। कर बिगहिया के पास से जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को STF और सेल की टीम ने पकड़ लिया। छोटू का कहना है कि वो गाड़ी से जा रहे थे तभी पुलिस ने रोक लिया। अभी उनको जक्कनपुर थाने में रखा गया है। छोटू ने कहा कि ये जानबूझकर की गई कार्रवाई है। थानेदार का कहना है कि पूछताछ के लिए लाया गया है।उधर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के मिलर हाई स्कूल में जाकर स्नातक सीट के लिए वोट डाला। जब उनसे पूछा गया कि शिक्षक प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के यहां रात में पुलिस क्यों गई थी तो वो चुप्पी साध गए, कुछ नहीं बोले।कुल मिलाकर अभी वोटिंग शांतिपूर्ण चल रही है, लेकिन दोपहर बाद रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon