Founder – Mohan Milan

28 साल बाद फिर साथ दिखेंगे तब्बू और नागार्जुन, ‘किंग 100’ में धमाकेदार वापसी

फिल्म किंग 100 के फर्स्ट लुक पोस्टर में तब्बू और नागार्जुन का दमदार और रहस्यमयी अवतार

 मुंबई,अंग भारत। बॉलीवुड की दमदार अदाकारा तब्बू और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की जोड़ी लंबे अरसे बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। करीब 28 साल बाद दोनों एक बार फिर फिल्म ‘किंग 100’ में साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने बुधवार को तब्बू के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

1998 के बाद फिर बनी जोड़ी -: तब्बू और नागार्जुन आखिरी बार 1998 में आई तेलुगु फिल्म ‘आविदा मा आविदे’ में साथ दिखे थे। उस समय उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इतने सालों बाद दोनों की जोड़ी फिर से पर्दे पर देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है।

तब्बू का दमदार अवतार, ‘महांति झांसी रानी’ के रोल में आएंगी नजर-:  फिल्म में तब्बू ‘महांति झांसी रानी’ का किरदार निभा रही हैं। जारी किए गए फर्स्ट लुक वीडियो में वह अलग-अलग साड़ियों में बेहद गंभीर और रौबदार अंदाज में नजर आ रही हैं। एक सीन में वह अपने कार्यालय में शपथ लेती हुई दिखाई देती हैं। वीडियो में फिल्म का माहौल काफी गहरा और रहस्यमयी लग रहा है।चर्चा है कि इस फिल्म में तब्बू का किरदार निगेटिव शेड वाला हो सकता है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनका लुक देखकर इतना तय है कि तब्बू एक बार फिर दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं।

क्रिसमस पर होगी टक्कर -:  कार्तिक के निर्देशन में बन रही ‘किंग 100’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो ‘किंग’ फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon