Founder – Mohan Milan

बांका में गरजे डॉ. मृणाल शेखर – देश का जेन जी राम-कृष्ण का फॉलोवर, सरजिल इमाम का नहीं

बांका,अंग भारत। शहर के चमन साह विद्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी डॉ. मृणाल शेखर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि देश का जेन जी राम-कृष्ण का फॉलोवर है, कॉकरोचों का नहीं।

युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. मृणाल ने कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाली सबसे बड़ी ताकत युवा हैं। यदि युवाओं की अपार ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा दी जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का संकल्प जरूर पूरा होगा।उन्होंने कहा कि हमारे देश का युवा प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानता है, सरजिल इमाम जैसे लोगों को नहीं।

डॉ. मृणाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने, योग, पर्यावरण संरक्षण और खेल व संस्कृति से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया की नकारात्मकता से बचने की भी सलाह दी। उन्होंने केंद्र सरकार की कौशल विकास, रोजगार और नई खेल नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं को आत्मनिर्भर योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए डॉ. मृणाल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना विपक्ष की फितरत बन गई है। सत्ता से दूर रहने के कारण वे मानसिक रोगी हो गए हैं। देश की जनता उनके चाल, चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों को कुचलने की ताकत हमारे जेन जी में है और युवा मोर्चा विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक देगा।उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल के माध्यम से करोड़ों युवाओं को जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहा है। यह युवा संवाद अभियान आने वाले महीनों में देश के कोने-कोने में चलाया जाएगा।

कार्यक्रम का संयोजन भाजपा युवा अध्यक्ष रंजीत यादव ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश ठाकुर, रिपुसूदन सिंह, पप्पू सिंह, विनय कुमार, उत्तम चंद्रवंशी समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon