Founder – Mohan Milan

सुपौल और मधेपुरा में जनसंवाद करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण आज से शुरू

पटना,अंग भारत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री आज सुपौल और मधेपुरा के नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।मुख्यमंत्री के द्बारा सुपौल जिला में 435 करोड़ की लागत से 84 योजनाओं का शिलान्यास, 135 करोड़ की लागत से 129 योजनाओं का उद्घाटन एवं जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा तथा मधेपुरा जिला में 86 करोड़ की लागत से 137 योजनाओं का शिलान्यास,216 करोड़ की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन एवं जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद किया जाएगा।समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम और समीक्षा बैठकें करेंगे।मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। साथ ही, जिलों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।इस यात्रा के माध्यम से विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को नई गति और नई दिशा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति का आकलन किया जा सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts