Founder – Mohan Milan

रिलीज से पहले ‘धुरंधर-2’ ने मचाई तबाही, 13.75 करोड़ रुपये की हुई कमाई

फिल्म,अंग भारत|  फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के पहले दिन को शानदार बनाने के लिए निर्माता टिकट की कीमतें अलग-अलग वर्गों के हिसाब से रख रहे हैं।हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, जिसका असर एडवांस बुकिग में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सबसे महंगे और सबसे सस्ते टिकटों की कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। प्रीव्यू शो के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 2,9०० रुपये रखी गई है, जिसमें दर्शकों को इनोक्स मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर वाली प्रीमियम सीट दी जाएगी। दूसरी ओर दक्षिण भारत में टिकटों की कीमत काफी कम रखी गई है। इजीएस में पर्ल श्रेणी के लिए टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 59 रुपये बताई जा रही है।निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म का पेड प्रिव्यू 18 मार्च को रखा गया है, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्रीमियर शो के लिए भारत में अब तक 2,37,००० से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही एडवांस बुकिग से घरेलू स्तर पर करीब 13.75 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है, जबकि आरक्षित सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा लगभग 19.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts