निलेश सिंह बने महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष,निर्विरोध चुने गए
गोड्डा,अंगभारत:- नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के तहत 10 मार्च को डीआरडीए सभागार, गोड्डा में महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के बाद श्री निलेश कुमार सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए, जिन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, निर्वाची पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैजान सरवर सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Mohan Milan