Founder – Mohan Milan

अररिया और किशनगंज में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

पटना,अंग भारत। बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अररिया और किशनगंज जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारम्भ करेंगे। इस उनके द्बारा जिलों में चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा स्थानीय नागरिकों के साथ जनसंवाद भी किया जाएगा।इसी क्रम में मुख्यमंत्री किशनगंज जिले में 133 करोड़ की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 102 करोड़ की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यहां भी जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।मुख्यमंत्री अररिया जिले में 331 करोड़ की लागत से 6 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 157 करोड़ की लागत से 60 योजनाओं का उद्घाटन तथा 58 करोड़ की लागत से 2 योजनाओं का कार्यारम्भ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद वे आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे।

 

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts