Founder – Mohan Milan

जुनैद खान के फैसलों में दखल नहीं देते आमिर खान

फिल्म,अंग भारत|  बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चा में हैं। एक मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें जुनैद के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आमिर ने अपने बेटे के स्वभाव और उसके करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।एक बातचीत के दौरान आमिर खान ने बताया कि जुनैद अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के चुनाव में उनसे सलाह नहीं लेते। उन्होंने कहा, ’’जुनैद मुझसे किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में सलाह नहीं लेता। मुझे लगता है कि उसने दो फिल्में साइन की हैं और वह अपने फैसले खुद करता है। यह बहुत अच्छी बात है।आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने जुनैद को चार साल की उम्र में शतरंज खेलना सिखाया था। करीब 14 साल बाद, जब जुनैद 18 साल के हुए तब उसने पहली बार अपने पिता को इस खेल में हराया। आमिर के मुताबिक अब अक्सर जुनैद ही जीतते हैं।आमिर खान ने कहा कि स्वभाव के मामले में जुनैद काफी हद तक उनके जैसा है। उसे सिनेमा, पटकथा और संपादन की अच्छी समझ है और वह अपने फैसलों पर डटे रहने वाला इंसान है। अभिनेता ने यह भी बताया कि वह घर में सख्त पिता बनने की बजाय बच्चों के साथ दोस्त जैसा रिश्ता रखते हैं। उनके अनुसार इरा खान और आजाद राव खान के साथ भी उनका रिश्ता काफी सरल और दोस्ताना है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts