Founder – Mohan Milan

समृद्धि यात्रा के तहत आज खगड़िया और सहरसा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

 सहरसा/खगड़िया/अंग भारत।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को खगड़िया और सहरसा जिले में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे। खगड़िया जिले में मुख्यमंत्री 35 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनकी अनुमानित लागत करीब 43 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 284 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिनकी कुल लागत लगभग 261 करोड़ रुपये है। वहीं सहरसा जिले में मुख्यमंत्री 20 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत करीब 90 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा 70 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी लागत लगभग 286 करोड़ रुपये बताई गई है। साथ ही 35 अन्य योजनाओं का कार्यारंभ भी किया जाएगा, जिनकी कुल लागत करीब 136 करोड़ रुपये है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित बिहार सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दोनों जिलों में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts