Founder – Mohan Milan

सेवानिवृत्त एसआई को हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार

पानीपत,अंग भारत। पानीपत की तहसील समालखा में एक रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपियों ने एसआई की अश्लील वीडियो बनाकर 15 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख रुपये बरामद किए हैं।सोनीपत निवासी रिटायर्ड एसआई सुखबीर सिह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पुराने मित्र रणबीर ने उन्हें इस जाल में फंसाया। रणबीर ने फरवरी 2026 में उनकी मुलाकात मनीषा नामक महिला से कराई थी, जिसे उसने घरेलू हिसा की शिकार बताया था। सोची समझी साजिश के तहत 10 मार्च को मनीषा ने सुखबीर सिह को मदद के बहाने समालखा स्थित अपने घर बुलाया। वहां मनीषा ने उन्हें पीने के लिए पानी दिया। इसको पीते ही सुखबीर का सिर भारी होने लगा। आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत में महिला ने उनके साथ संबंध बना लिए और चोरी-छिपे इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो उसने अपने साथियों रणबीर और सतबीर को भेज दिया। अगले ही दिन से उसके साथ ब्लैकमेलिग के तहत रुपयों की डिमांड शुरू हो गई।आरोपी सतबीर ने सुखबीर की पत्नी को फोन कर वीडियो की जानकारी दी और मामले को दबाने के लिए 8-10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद आरोपियों ने सुखबीर के बेटे आशीष को फोन कर रुपयों की मांग को बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वे सुखबीर के खिलाफ बलात्कार की झूठी एफआईआर दर्ज करवा देंगे। परेशान होकर पीड़ित सुखबीर सिह ने पुलिस अधीक्षक पानीपत को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शनिवार को समालखा थाने में संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार रविवार को समालखा न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts