Founder – Mohan Milan

मेकिग से पहले ‘मालामाल वीकली-2’ को मिला नया डायरेक्टर अमित शर्मा

फिल्म,अंग भारत| कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली के सीक्वल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी से सजी इस फिल्म की दूसरी किस्त दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता पैदा कर रही है। करीब दो दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, लेकिन अब खबर है कि सीक्वल के लिए उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल में परेश रावल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, हालांकि औपचारिक समझौता होना बाकी है। वहीं रितेश देशमुख और राजपाल यादव से भी बातचीत जारी है। मेकर्स की कोशिश है कि मूल फिल्म की कॉमिक टाइमिग और मनोरंजन को बरकरार रखते हुए कहानी को नए परिवेश में आगे बढ़ाया जाए। बताया जा रहा है कि दूसरी कड़ी में किरदारों और कहानी की पृष्ठभूमि में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे दर्शकों को एक नया लेकिन परिचित मनोरंजन अनुभव मिल सके।सूत्रों के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली-2’ का निर्देशन अब अमित शर्मा करेंगे, जिन्हें ‘बधाई हो’ के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि अमित इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं और फिल्म की कहानी को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts