Founder – Mohan Milan

राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

पटना,अंग भारत।  बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी पटना स्थित लोक भवन पहुंचे जहाँ उन्होंने बिहार के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन से मुलाकात की।इस मुलाकात में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया भी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यपाल को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने राज्यपाल के सफल और उज्जवल कार्यकाल की कामना की।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्यपाल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने करीब 40 वर्षों के सैन्य करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।उन्होंने कहा कि राज्यपाल सैयद अता हसनैन का प्रशासनिक और जनसेवा का अनुभव बिहार के लिए काफी लाभप्रद होगा। उनके राष्ट्रसेवा की भावना एवं दूरदर्शी नेतृत्व से बिहार को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने बिहार के लोगों की काफी तारीफ की और प्रदेश के विभिन्न विषयों पर विस्तृत बातचीत की। उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts