Founder – Mohan Milan

रसोई गैस की कालाबाजारी पर छापेमारी, एजेंसियों व होटलों की जांच

फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सना आलम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान फुल्लीडुमर स्थित मां भवानी गैस एजेंसी, डलवा मोड़ के समीप गैस एजेंसी समेत खेसर बाजार के कई होटलों में जांच की गई। छापेमारी के दौरान गैस सिलेंडरों के उपयोग, भंडारण एवं वितरण की स्थिति की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सना आलम ने एक सवाल के जबाव में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के बाद निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को जबरन दूसरा सिलेंडर लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts