Founder – Mohan Milan

वाराणसी दौरे पर आज पीएम मोदी, 50 हजार महिलाओं से संवाद

वाराणसी,अंग भारत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंच रहे हैं। यह उनका काशी का 54वां दौरा है, जिसे लेकर पूरे शहर में उत्साह और तैयारी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिक भी प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Read more………..मतदान से पहले हावड़ा में ED रेड, चावल कारोबारियों पर शिकंजा

दुल्हन की तरह सजी काशी, हर मार्ग पर स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी को विशेष रूप से सजाया गया है। शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और जनसभा स्थल को भाजपा के झंडों, पोस्टरों, बैनरों और कटआउट से सजाया गया है। प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले मार्गों पर भी विशेष सजावट की गई है। सुबह से ही लोगों में जनसभा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम स्थल की ओर लोगों का रुख शुरू हो गया है।

दोपहर में बाबतपुर पहुंचेंगे, शाम को करेंगे जनसभा

कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए बरेका पहुंचेंगे। शाम करीब 5 बजे बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे और बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

163 परियोजनाओं की देंगे सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुसार प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान वाराणसी को 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ रुपये की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

किसानों को बोनस, नई ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री इस अवसर पर बनास (अमूल) से जुड़े लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों—बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)—को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अगले दिन बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री वाराणसी में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके बाद अगले दिन वह काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन करेंगे|प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

2 Responses

Recent Posts