भागलपुर,अंग भारत। नेशनल कैडेट्स क्रॉप्स कैडेट्स के सैन्य प्रशिक्षण को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में शुक्रवार को भागलपुर में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिले के नाथनगर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गौराचौकी के समीप 4 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आधुनिक फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से हजारों एनसीसी कैडेट्स को अब बेहतर और व्यवस्थित फायरिंग प्रशिक्षण मिल सकेगा।
Read more………….जद(यू) कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने किया उद्घाटन
फायरिंग रेंज का उद्घाटन भागलपुर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन समारोह में एनसीसी अधिकारियों, शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कैडेट्स की मौजूदगी रही।इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह फायरिंग रेंज एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण स्तर को नई दिशा देने का काम करेगी। अब कैडेट्स को अभ्यास के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें एक समर्पित तथा सुरक्षित प्रशिक्षण केंद्र उपलब्ध हो सकेगा।
लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल की रही अहम भूमिका
इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा कराने में 4 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। शिलान्यास से लेकर निर्माण कार्य के अंतिम चरण तक उन्होंने लगातार इसकी निगरानी की।रेंज निर्माण में सुबेदार मेजर सीतल सिंह, पीआई स्टाफ और सभी एसोसिएट एनसीसी पदाधिकारियों ने भी दिन-रात मेहनत की। खास तौर पर डॉ. अभिमन्यु मिश्रा (सीटीओ, 4 बिहार बटालियन) की देखरेख में इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
स्थानीय प्रशासन और शिक्षकों का मिला सहयोग
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जमीन पर उतारने में स्थानीय प्रशासन और शिक्षण संस्थानों का भी अहम योगदान रहा। नाथनगर बीईओ मनोज कुमार, बहादुरपुर के मुखिया रमेश भारती, उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर-कठौन की प्रधानाध्यापिका डॉ. कादम्बिनी कुमारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी तथा राष्ट्रीय मध्य विद्यालय बहादुरपुर के प्रधान शिक्षक रंजन कुमार ने सहयोग प्रदान किया।‘इवेंट वास्तु विहार’ द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस नई फायरिंग रेंज से एनसीसी ग्रुप मुख्यालय भागलपुर के लगभग 8 से 10 हजार कैडेट्स को सीधा लाभ मिलेगा। इससे कैडेट्स के फायरिंग कौशल, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।नई सुविधा के शुरू होने से कैडेट्स में भी खासा उत्साह देखा गया। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में यह फायरिंग रेंज भागलपुर एनसीसी प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी।











One Response