बिहार,अंग भारत। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में सस्ती और बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 150 करोड़ रुपये की बड़ी स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की है। मस्तीचक में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देशभर में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता का भी ऐलान किया।
Read more…………..सासाराम स्टेशन पर पटना पैसेंजर में भीषण आग, पांच बोगी राख
बिहार से शुरू होगा देश का बड़ा ग्रामीण Eye Care Network
मस्तीचक में शुरू की जा रही इस परियोजना के तहत हर साल करीब 3.3 लाख आंखों की सर्जरी की जा सकेगी। साथ ही नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में 1,000 हेल्थ प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देने की भी योजना बनाई गई है। यह पहल आगे चलकर दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र चिकित्सा नेटवर्क में शामिल हो सकती है।कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं बल्कि उसके जीवन में सम्मान, आत्मविश्वास और उम्मीद वापस लाना है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही साधना है” उनके लिए सिर्फ नारा नहीं बल्कि जीवन का मूलमंत्र है।
अदाणी फाउंडेशन देगा 150 करोड़ का सहयोग
Adani Foundation की ओर से अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल को 150 करोड़ रुपये का सहयोग दिया जाएगा। इस राशि से मस्तीचक में ‘अदाणी सेंटर फॉर आई’ (ACE) और ‘अदाणी ट्रेनिंग इन ऑप्थैल्मिक मेडिसिन’ (ATOM) की स्थापना होगी।ACE अस्पताल में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कम लागत में बेहतर इलाज मिलेगा। वहीं ATOM संस्थान में नेत्र चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि गांवों तक आंखों के इलाज की सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।कार्यक्रम में 10 एंबुलेंस को भी रवाना किया गया, जिससे बिहार और आसपास के दूरदराज इलाकों तक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सह-संस्थापक मृत्युंजय तिवारी भी मौजूद रहे।
भागलपुर के पीरपैंती में बनेगा 200 बेड का अस्पताल
अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने भागलपुर जिले के पीरपैंती में 200 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्थापना की भी घोषणा की है। यह अस्पताल बिहार के बड़े हिस्से को सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसी क्षेत्र में अदाणी ग्रुप 2400 मेगावॉट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट भी स्थापित कर रहा है।
देशभर के लिए 500 करोड़ की नई प्रतिबद्धता
गौतम अदाणी ने घोषणा की कि ‘अदाणी अखंड ज्योति फाउंडेशन’ के जरिए बिहार के बाहर भी दूरदराज और वंचित इलाकों में सस्ती नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इस पूरे मिशन में कुल निवेश 700 करोड़ रुपये से अधिक होगा।उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा से देश को नई चेतना देने वाली भूमि रही है और यह पहल सेवा, संस्कार और समर्पण के जरिए समाज में नई रोशनी लाने का प्रयास है।












One Response