Founder – Mohan Milan

शुभमन-सुदर्शन के तूफान में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स

अहमदाबाद,अंग भारत।  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में गुजरात टाईटेंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। रन अंतर के लिहाज से यह चेन्नई की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है।

Read more……..CSK की हार से बढ़ा संकट, SRH ने मारी प्लेऑफ में एंट्री

गुजरात के बल्लेबाजों ने मचाया धमाल

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और चेन्नई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।गुजरात की ओर से युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने भी बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 64 रन की तेजतर्रार पारी खेली।इसके अलावा जोस बटलर ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 57 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों की दमदार पारियों के दम पर गुजरात ने चेन्नई के सामने विशाल लक्ष्य रखा।

गेंदबाजों ने चेन्नई की उम्मीदें तोड़ीं

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम लगातार विकेट गंवाती रही और कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। पूरी टीम 13.4 ओवर में महज 140 रन पर ऑलआउट हो गई।चेन्नई की ओर से शिवम् दुबे ने जरूर संघर्ष करते हुए 17 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास सहयोग नहीं मिला। कप्तान ऋतुराज गायकवाड, डेवाल्ड ब्रेविस और अन्य प्रमुख बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।गुजरात की गेंदबाजी भी पूरे मैच में हावी रही। मोहम्मद सिराज कगिसो रबाडा और रशीद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए और चेन्नई की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।

प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। वहीं दूसरी ओर अंतिम प्लेऑफ स्थान के लिए राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आईपीएल 2026 का प्लेऑफ चरण अब और अधिक रोमांचक होने वाला है, जहां हर मैच का परिणाम अंक तालिका को प्रभावित करेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts