Founder – Mohan Milan

राजेंद्र पथ स्थित SBI कार्यालय में आग से लाखों का नुकसान

बिहार,अंग भारत| सीवान नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित State Bank of India (एसबीआई) के रीजनल ऑफिस में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में बैंक कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए।

Read more…………..भागलपुर में NTPC कहलगाँव ने रचा उपलब्धियों का इतिहास

सुबह धुआं उठते ही मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे आसपास के दुकानदारों ने बैंक कार्यालय की खिड़कियों से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में धुआं और आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद दुकानदारों ने शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया और तत्काल बैंक अधिकारियों, नगर थाना पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

दमकल की टीम ने एक घंटे में पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही एसबीआई के अधिकारी, नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक आग कार्यालय के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान

आग लगने से कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने कहा कि समय रहते सूचना मिलने और त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts