Founder – Mohan Milan

दाखिल-खारिज लंबित तो होगी कार्रवाई, मंत्री का अल्टीमेटम

पटना,अंग भारत। बिहार सरकार ने लंबित राजस्व मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी और जन शिकायतों से जुड़े लंबित मामलों का निपटारा 15 दिनों के भीतर किया जाए, नहीं तो कार्रवाई तय मानी जाए।

Read more…………..बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को चुनाव

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई समीक्षा

मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिमी चंपारण, वैशाली और सहरसा जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कई मामलों के लंबित रहने और धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई।

जनता को परेशान नहीं करने का निर्देश

मंत्री ने कहा कि राजस्व कार्यालयों में लोगों को बेवजह चक्कर नहीं लगवाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज आवेदनों में यदि कोई कमी हो तो उसे स्पष्ट रूप से बताया जाए।

सातों दिन काम करने का निर्देश

दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि अब किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को सुबह से देर रात तक और सातों दिन काम कर लंबित मामलों का निपटारा करना होगा।बैठक में विभागीय सचिव जय सिंह सहित संबंधित जिलों के डीएम, विधायक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon