Founder – Mohan Milan

बांका में किसान रजिस्ट्रेशन अभियान तेज, रजौन प्रखंड बना नंबर वन

जिलेभर में चला विशेष किसान पंजीकरण अभियान

बांका,अंग भारत। जिले के छूटे हुए किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को विशेष किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले के सभी 11 प्रखंडों की 182 पंचायतों में एक साथ यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना था, जो अब तक किसी कारणवश किसान पंजीकरण से वंचित रह गए थे।

Read more……………..जमुई तबादले पर आनंद राज को मिला सम्मान, भावुक हुए जीविका कर्मी

पंचायतों में सुबह से उमड़ी किसानों की भीड़

प्रशासन की इस पहल को किसानों का जबरदस्त समर्थन मिला। सुबह से ही पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में किसान पहुंचने लगे। किसान अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराने के लिए उत्साहित नजर आए। अधिकारियों और कर्मियों ने भी शिविरों में पहुंचकर किसानों की सहायता की, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकी।

शाम 4:10 बजे तक 2012 किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम 4:10 बजे तक पूरे बांका जिले में कुल 2,012 किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया जा चुका था। देर शाम तक शिविरों में कार्य जारी रहने के कारण इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई।

रजौन प्रखंड ने किया शानदार प्रदर्शन

इस विशेष अभियान में रजौन प्रखंड ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया। रजौन में अकेले 256 किसानों का सफलतापूर्वक निबंधन किया गया। इसके बाद अमरपुर प्रखंड 226 किसानों के पंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि धोरैया प्रखंड में 205 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ।इसके अलावा बांका प्रखंड में 194, बौंसी में 187, चांदन में 181, शंभूगंज में 176, बाराहाट में 172, बेलहर में 154, फुल्लीडुमर में 131 तथा कटोरिया प्रखंड में 130 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया।

किसानों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

जिला प्रशासन ने बताया कि इस अभियान के तहत पंजीकृत किसानों को अब विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि अनुदान, सब्सिडी और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। प्रशासन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक पात्र किसान को सरकारी योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts