नई दिल्ली,अंग भारत। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने न सिर्फ मैच का रुख बदल दिया बल्कि राजस्थान को क्वालिफायर-2 में भी पहुंचा दिया।सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
Read more………….अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब ने लखनऊ को रौंदा
रनों की रेस में नंबर-1 बने सूर्यवंशी
इस शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में अब 680 रन हो चुके हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन (652 रन) को पीछे छोड़ दिया है।गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 600 रन के साथ छठे स्थान पर बने हुए हैं। राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी 508 रन के साथ टॉप-11 में शामिल हैं।सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन (624 रन), ईशान किशन (602 रन) और अभिषेक शर्मा (563 रन) ने भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है।
पर्पल कैप की रेस में आर्चर की एंट्री
गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी शानदार वापसी की है और पर्पल कैप की दौड़ को रोमांचक बना दिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 रन देकर 3 विकेट झटके।आर्चर ने पावरप्ले में ही हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे प्रमुख बल्लेबाजों को आउट कर मैच का रुख बदल दिया।
पर्पल कैप की टक्कर हुई कड़ी
आर्चर अब 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में मजबूत स्थिति में हैं। हालांकि उनसे आगे अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं, जिनके नाम 26-26 विकेट दर्ज हैं।आईपीएल 2026 का यह सीजन अब अपने अंतिम चरण में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी दिलचस्प हो गई है।











