Founder – Mohan Milan

हरियाणा भाजपा की नई अध्यक्ष बनीं डॉ. अर्चना गुप्ता, 43 साल बाद महिला को मिली कमान

चंडीगढ़,अंग भारत। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। इससे पहले यह जिम्मेदारी मोहन लाल बड़ौली संभाल रहे थे।डॉ. अर्चना गुप्ता 43 वर्ष बाद हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला नेता हैं। इससे पहले डॉ. कमला वर्मा वर्ष 1980 से 1983 तक प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Read more………….कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव

संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहीं अर्चना

डॉ. अर्चना गुप्ता अब तक मोहन लाल बड़ौली की टीम में प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं। भाजपा नेतृत्व ने संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।वह मूल रूप से पानीपत की रहने वाली हैं और पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। जुलाई 2024 में जब मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, उसी समय अर्चना गुप्ता को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली थी।

कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ा

प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में थे। महिलाओं में डॉ. सुधा यादव, सुनीता दुग्गल और किरण चौधरी का नाम प्रमुख था। वहीं पुरुष नेताओं में कैप्टन अभिमन्यु, मनीष ग्रोवर, डॉ. कमल गुप्ता और संजय भाटिया जैसे दिग्गज शामिल थे।इन सभी दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी।

संगठन में बदलाव के संकेत

अर्चना गुप्ता की नियुक्ति के बाद अब हरियाणा भाजपा संगठन में नए सिरे से बदलाव की संभावना जताई जा रही है। भाजपा ने इस फैसले के जरिए महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का स्पष्ट संदेश दिया है।हालांकि मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही थी, लेकिन करीब दो साल बाद ही उन्हें पद से हटाया गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon