Founder – Mohan Milan

जिंदा पिता को मृत दिखाकर बेटियों ने बेची जमीन, खुला बड़ा खेल

बिना हस्ताक्षर और अंगूठे के तैयार हुआ कथित बंटवारे का दस्तावेज

बिहार,अंग भारत| भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव निवासी बुनेल यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी के बिना जमीन के बंटवारे से संबंधित दस्तावेज तैयार किया गया। उनका कहना है कि उस कागज पर न तो उनके हस्ताक्षर हैं और न ही अंगूठे का निशान, फिर भी उन्हें हिस्सेदार नहीं दिखाया गया।

Read more……………भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, पीएम मोदी से होगी अहम वार्ता

14 डिसमिल जमीन बेचने के बाद घर से निकाले जाने का आरोप

पीड़ित वृद्ध के अनुसार, उनकी दोनों विवाहित बेटियों ने कथित हिस्सेदारी के आधार पर पूरी जमीन बेच दी। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली और उन्होंने विरोध जताया तो उन्हें घर से भी बाहर कर दिया गया। अब उनके सामने रहने और जीविका का संकट खड़ा हो गया है।

प्रशासन से जांच और जमीन वापस दिलाने की मांग

बुनेल यादव ने कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनकी जमीन वापस दिलाने की अपील की है। प्रशासन की ओर से आवेदन मिलने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts