Founder – Mohan Milan

शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

मुंबई,अंग भारत। अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने पुष्टि की है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब यह पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में पहुंच गई है। फिलहाल फिल्म का केवल कुछ पैचवर्क शेष है, जिसके बाद इसका फाइनल कट तैयार किया जाएगा।फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी गई है। ‘दृश्यम 3’ को 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Read more…………न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ‘बूंग’ का जलवा

विजय सालगांवकर के किरदार में लौटेंगे अजय देवगन

इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अपने चर्चित किरदार विजय सालगांवकर के रूप में नजर आएंगे। यह वही किरदार है जिसने ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ के जरिए दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी थी। इस बार कहानी को और अधिक जटिल और रोमांचक मोड़ दिए जाने की चर्चा है।

जयदीप अहलावत की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत की भी अहम एंट्री होगी, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट जुड़ने की उम्मीद है। वहीं तब्बू और श्रिया सरन भी अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाती नजर आएंगी, जिससे कहानी का भावनात्मक और थ्रिलर दोनों पक्ष मजबूत होंगे।

हिंदी वर्जन की कहानी होगी अलग ट्रैक पर

निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने स्पष्ट किया है कि ‘दृश्यम 3’ का हिंदी संस्करण मलयालम वर्जन से अलग दिशा में तैयार किया गया है। जहां मोहनलाल अभिनीत संस्करण पारिवारिक ड्रामा पर केंद्रित है, वहीं हिंदी फिल्म को अधिक सस्पेंस और थ्रिलर टच के साथ विकसित किया गया है।मेकर्स का कहना है कि हिंदी दर्शकों के लिए कहानी में नया ट्रैक तैयार किया गया है, जो फिल्म को पहले से अधिक रोमांचक और अप्रत्याशित बनाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts