नई दिल्ली,अंग भारत। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम में 250 रुपये से लेकर 420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है, जबकि चेन्नई में कीमतों में सबसे अधिक 1,000 से 1,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। वहीं चांदी की कीमत में भी एक ही दिन में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।कीमतों में आई नरमी के बाद देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये से 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,210 रुपये से 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। चांदी दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।
चेन्नई में सबसे ज्यादा टूटा सोना
आज चेन्नई के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। यहां 24 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।इसके अलावा भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,42,100 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,30,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,200 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दक्षिण और पूर्वी भारत में भी नरम पड़े भाव
देश के अन्य प्रमुख बाजारों में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,42,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।











