Founder – Mohan Milan

कोलकाता में TMC पार्षद की गिरफ्तारी से मचा सियासी बवाल

कोलकाता,अंग भारत। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पार्षद की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। कोलकाता नगर निगम के 114 नंबर वार्ड के पार्षद विश्वजीत मण्डल को एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने उन पर  धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस कार्रवाई के बाद हाल के दिनों में गिरफ्तार होने वाले तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

Read more…………….बंगाल में उमस का कहर, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पार्षद विश्वजीत मण्डल ने वर्ष 2024 के मार्च महीने और नौ मई को उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए महिला को धमकाया था। शिकायत मिलने के बाद रीजेंट पार्क थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद विश्वजीत मण्डल को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय राजनीति में प्रभावशाली चेहरा रहे हैं विश्वजीत मण्डल

विश्वजीत मण्डल को तृणमूल कांग्रेस का एक प्रभावशाली स्थानीय नेता माना जाता है। वे कोलकाता नगर निगम के 114 नंबर वार्ड से लगातार तीन बार पार्षद चुने जा चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2010, 2015 और 2021 के चुनावों में जीत दर्ज की थी। टालीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

हाल के दिनों में कई TMC पार्षदों पर हुई कार्रवाई

कोलकाता नगर निगम से जुड़े तृणमूल कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हाल के दिनों में पुलिस कार्रवाई हुई है। 23 मई को 123 नंबर वार्ड के पार्षद सुदीप पोल्ले को कथित वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दो जून को 36 नंबर वार्ड के सचिन सिंह और 106 नंबर वार्ड के अरिजीत दास को भी वसूली से जुड़े मामलों में हिरासत में लिया गया।

लगातार गिरफ्तारियों से बढ़ा राजनीतिक दबाव

बुधवार रात 42 नंबर वार्ड के पार्षद महेश कुमार शर्मा को भी धमकी और अन्य आरोपों के मामले में गिरफ्तार किया गया। अब विश्वजीत मण्डल की गिरफ्तारी के साथ ही कोलकाता नगर निगम के चार से अधिक पार्षद कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ चुके हैं। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपों की सत्यता की जांच के लिए विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts