Founder – Mohan Milan

नौकरी के साथ तैयारी कर अरविंद ने हासिल की 70वीं बीपीएससी में सफलता

बौंसी (बांका)/अंग भारत। बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के पुत्र अरविंद रंजन ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने परीक्षा में 152वीं रैंक प्राप्त की है। इस सफलता के साथ उनका चयन एसडीसी (सब-डिविजनल स्तर के पद) के लिए हुआ है।

Read more…………बौंसी सरस्वती विद्या मंदिर में योग दिवस पर दिखा उत्साह, सैकड़ों ने किया अभ्यास

नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी

अरविंद रंजन वर्तमान में गया में राजस्व पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे 69वें बैच के अधिकारी हैं। सरकारी सेवा में रहने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी को जारी रखा। नियमित मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

पिता ने बेटे की मेहनत को बताया सफलता का आधार

एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि अरविंद ने नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ बीपीएससी परीक्षा की तैयारी की। तैयारी के दौरान वह घर भी कम आते थे और पूरी तरह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किए हुए थे। उन्होंने कहा कि बेटे की मेहनत और लगन का परिणाम आज सबके सामने है।

परिवार में खुशी का माहौल

अरविंद रंजन की सफलता की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी माता सीता देवी सहित पूरे परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया। परिजनों ने कहा कि अरविंद की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई

अरविंद की सफलता पर बौंसी इंस्पेक्टर मनीष कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरविंद ने अपनी मेहनत से क्षेत्र का मान बढ़ाया है और उनकी सफलता से अन्य युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित होंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts