Founder – Mohan Milan

रोहिणी में गैस कालाबाजारी का खुलासा,57 सिलेंडर जब्त

नई दिल्ली,अंग भारत। राजधानी में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रोहिणी इलाके में छापेमारी कर 57 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गैस एजेंसी से जुड़ा हुआ था, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध तरीके से गैस की सप्लाई और रिफिलिंग का काम कर रहा था।

Read more…….महिला आरक्षण पर बीजेपी का विपक्ष पर हमला

गुप्त सूचना पर बनी टीम, योजनाबद्ध तरीके से छापा

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने रविवार को बताया कि क्राइम ब्रांच (एनआर-1) यूनिट को राम विहार इलाके में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद एसीपी अशोक शर्मा की निगरानी में इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने सेक्टर-22 रोहिणी स्थित सूरसुमन गैस एजेंसी के पास छापेमारी की। इस दौरान मौके पर लोकपाल नाम का व्यक्ति अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय लोकपाल के रूप में हुई है, जो बेगमपुर के राजीव नगर का निवासी है।

छापे में बड़ी मात्रा में सिलेंडर और उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 57 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 50 भरे हुए, दो खाली और पांच आंशिक रूप से भरे हुए थे। इसके अलावा एक टाटा पिकअप वाहन, गैस तौलने की मशीन और सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने के उपकरण भी जब्त किए गए।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये उपकरण अवैध रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।

डिलीवरी मैन ही निकला मास्टरमाइंड

जांच में सामने आया है कि आरोपी एक अधिकृत गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के रूप में काम करता था और उसे रोहिणी क्षेत्र में गैस वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने के बजाय अपने वाहन में जमा कर लेता था। इसके बाद वह भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरता और उन्हें बाजार में अधिक कीमत पर बेच देता था।इस तरह वह लंबे समय से अवैध कारोबार कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।

कानूनी कार्रवाई शुरू, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।यह कार्रवाई राजधानी में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts