Founder – Mohan Milan

सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज के नए ताजा भाव

नई दिल्ली,अंग भारत। घरेलू सर्राफा बाजार में शनिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में कमजोरी का असर ज्यादातर बड़े शहरों में देखने को मिला। सोना आज 290 रुपये से 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी में 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई।कीमतों में नरमी आने के बाद देश के अधिकतर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये से लेकर 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,650 रुपये से लेकर 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है।चांदी की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में यह चमकीली धातु शुरुआती कारोबार के दौरान 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकती नजर आई। कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और स्थानीय मांग में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है।

Read more……….देश के नए CDS बने एनएस राजा सुब्रमणि, केंद्र की मंजूरी

पिछले सप्ताह तेजी के बाद आई नरमी

हालांकि साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूत तेजी दर्ज की गई थी। बीते सप्ताह 24 कैरेट सोना करीब 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में भी लगभग 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।चांदी की कीमतों में भी बीते सप्ताह जोरदार तेजी देखने को मिली थी। पिछले सप्ताह के मुकाबले चांदी करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की खरीदारी के कारण पिछले सप्ताह तेजी बनी रही, लेकिन आज मुनाफावसूली के चलते हल्की गिरावट दिखाई दी।

बड़े शहरों में क्या रहे सोने के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,350 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत सबसे अधिक 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।कोलकाता, भोपाल, पटना, जयपुर और लखनऊ समेत कई शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट का असर दिखाई दिया। वहीं बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के सर्राफा बाजारों में भी सोना कमजोर रुख के साथ कारोबार करता नजर आया।सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की स्थिति और घरेलू मांग के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts