Founder – Mohan Milan

सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी की कीमत में बदलाव नहीं

ज्यादातर शहरों में 600 से 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना, 24 कैरेट का भाव 1.54 लाख रुपये के पार

नई दिल्ली,अंग भारत। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। देश के ज्यादातर प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोना 600 रुपये से 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके चलते चांदी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।सोने के भाव में लगातार नरमी के बीच निवेशकों और आभूषण खरीदने वालों की नजर अब बाजार की आगे की दिशा पर बनी हुई है। हालांकि, सोने की कीमत अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है और 24 कैरेट सोना कई प्रमुख शहरों में 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर कारोबार कर रहा है।

24 कैरेट सोना 1.54 लाख रुपये के पार

देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,54,140 रुपये से लेकर 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रही है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,290 रुपये से लेकर 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है।बाजार में आज की गिरावट के बावजूद सोने की कीमत ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। शादी-विवाह और त्योहारी सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में खुदरा मांग पर भी बाजार की नजर रहेगी।

दिल्ली और मुंबई में क्या है भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने के भाव दिल्ली के मुकाबले थोड़े कम हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,54,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चेन्नई और कोलकाता में भी नरमी

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,54,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता में भी यही भाव दर्ज किया गया है। यहां 24 कैरेट सोना 1,54,140 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर, पटना और लखनऊ के भाव

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,54,290 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी गिरावट

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

चांदी 2.49 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर

सोने के विपरीत चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है। बाजार में फिलहाल सोने में गिरावट और चांदी में स्थिरता का रुख देखने को मिल रहा है।शहरवार कीमतों में मामूली अंतर स्थानीय कर, मांग और अन्य बाजार स्थितियों के कारण हो सकता है। सर्राफा बाजार में वास्तविक खरीदारी के समय मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण ग्राहक को भुगतान की जाने वाली अंतिम कीमत इन दरों से अलग हो सकती है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon