Founder – Mohan Milan

सूखा नशा और अपराध पर सख्ती, निर्मली DSP का बड़ा अभियान

बिहार,अंग भारत| निर्मली अनुमंडल में नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अनुपेश नारायण ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय कार्यशैली का परिचय देना शुरू कर दिया है। पद संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अनुमंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

Read more…………..भागलपुर में अवैध बूचड़खानों पर रोक की मांग तेज, बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

नेपाल बॉर्डर से जुड़े थानों का किया निरीक्षण

डीएसपी अनुपेश नारायण ने अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा से जुड़े संवेदनशील थाना क्षेत्रों कुनौली और डगमारा थाना सहित अनुमंडल के अन्य थानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्ती, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि बॉर्डर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

लंबित मामलों और फरार अभियुक्तों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने थानों में लंबित मामलों, अभिलेखों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्षों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि थाना आने वाले आम लोगों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और सरल तरीके से होना चाहिए ताकि लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन पर और मजबूत हो सके।

सूखा नशा को बताया गंभीर चुनौती

नवपदस्थापित डीएसपी ने क्षेत्र में बढ़ते सूखा नशा के प्रचलन को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए अनुमंडल के सभी थानों को विशेष मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने साफ कहा कि नशा कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल और कॉलेज स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क पर विशेष जोर

डीएसपी ने सीमा क्षेत्र में पुलिस चौकसी बढ़ाने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।उन्होंने यह भी कहा कि नियमित गश्ती और जनसंपर्क अभियान को और मजबूत किया जाएगा ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी सक्रियता और कार्यशैली को लेकर आम लोगों और पुलिस महकमे में सकारात्मक चर्चा हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में निर्मली अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response