Founder – Mohan Milan

लूट कांड के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में दबोचे, गोली लगी

फिरोजाबाद,अंग भारत। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना टूंडला पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान लूट की वारदात में शामिल दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Read more………होमगार्ड परीक्षा पर CM योगी की बड़ी समीक्षा 22 अप्रैल

लूट की घटना से खुला मामला
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 22 अप्रैल को ग्रामीण कोटा फाइनेंस के दो कर्मचारी अरमान और अरविंद बाइक से वैशालीपुरम कॉलोनी स्थित कार्यालय से पैसे लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए।

साजिश में अंदरूनी भूमिका आई सामने
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान फाइनेंस कर्मी अरविंद सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने खुलासा किया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची थी। मामले में कुलदीप और निखिल उर्फ कान्हा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुठभेड़ में दोनों बदमाश गिरफ्तार
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि वांछित आरोपी पुराना बाईपास रोड हमीरपुर बंबा के पास पैसों के बंटवारे के लिए इकट्ठा होंगे। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्धों ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।

हथियार और लूटी रकम बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप और निखिल उर्फ कान्हा के रूप में हुई है, जो आगरा के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटे गए 95,880 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अस्पताल में इलाज, आगे की कार्रवाई जारी
एएसपी ने बताया कि घायल बदमाशों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts