कीव,अंग भारत। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। राजधानी कीव समेत कई इलाकों में रातभर धमाकों की आवाज गूंजती रही और भारी तबाही देखने को मिली।
Read more………राष्ट्रपति अभिभाषण पर जवाब नहीं देंगे PM बालेन्द्र शाह
कीव में ढही इमारत, कई लोग मलबे में दबे
रूसी हमलों के दौरान कीव में एक आवासीय इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हमले के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में कई लोग दब गए। राहत और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना में 16 अन्य लोग घायल बताए गए हैं।स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हमले के बाद शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन की वायुसेना ने रात करीब एक बजे पूरे देश में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया था। चेतावनी में कहा गया था कि रूस ने मिग-31 बमवर्षक विमानों को सक्रिय कर दिया है और बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का खतरा बढ़ गया है।
लगातार हमलों से दहला कीव
रिपोर्ट के मुताबिक, कीव सैन्य प्रशासन प्रमुख टिमुर टकाचेंको ने चेतावनी दी थी कि रूसी ड्रोन राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद तड़के करीब 3 बजे कीव में जोरदार विस्फोट सुनाई दिए। यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम लगातार रूसी ड्रोन और मिसाइलों को रोकने की कोशिश करती नजर आई।स्थानीय समयानुसार 3:15 बजे से 3:20 बजे के बीच बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के कई धमाके सुनाई दिए। कुछ देर बाद फिर मिसाइलों ने हमला किया, जिससे शहर में दहशत फैल गई।
कई जिलों में आग और भारी नुकसान
कीव के मेयर विटाली क्लिट्को ने बताया कि ड्रोन के मलबे गिरने से निप्रोव्स्की जिले में पांच मंजिला इमारत की छत में आग लग गई। वहीं होलोसीव्स्की जिले में सड़क पर ड्रोन का मलबा गिरा। ओबोलोन्स्की जिले में 12 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की भी खबर है।इसके अलावा एक कार्यालय भवन, पार्किंग परिसर और निर्माणाधीन 25 मंजिला इमारत को भी नुकसान पहुंचा। सोलोम्यांस्की जिले में ड्रोन का मलबा गिरने से एक कार में आग लग गई।
800 ड्रोन से कई शहरों को बनाया निशाना
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने 13 मई की दोपहर से ही हमलों की शुरुआत कर दी थी। कई चरणों में किए गए इन हमलों में करीब 800 ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पहले ही आशंका जताई थी कि रूस बड़े स्तर पर मिसाइल हमले कर सकता है।यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने भी चेतावनी दी थी कि रूस हवा और समुद्र से छोड़ी जाने वाली क्रूज मिसाइलों और बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए लगातार हमले की तैयारी में है।











One Response