Founder – Mohan Milan

सीवान ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

सीवान,अंग भारत। बिहार के सीवान जिले में जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई बर्तन एवं ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 6 मई को हुई इस वारदात के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को जीरादेई थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ गौरी कुमारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read more…………एसएम कॉलेज छात्राओं को मिलेगा इंटर्नशिप से रोजगार मौका

विशेष टीम बनाकर शुरू की गई कार्रवाई

एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।पुलिस की कार्रवाई में एसटीएफ पटना की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। लगातार मिले इनपुट और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।

चार अपराधी गिरफ्तार, कई जिलों से जुड़ा नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों में सिसवन थाना क्षेत्र के भागर निवासी गोलू कुमार यादव उर्फ धृति, सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के रोजा निवासी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन कश्यप, रिविलगंज थाना क्षेत्र के शम्भूदिनपुर निवासी पप्पू कुमार और चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी धनंजय कुमार साह शामिल हैं।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस अब इन अपराधियों के अन्य आपराधिक कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और लूटे गए कई आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान में सोने जैसा धातु का मंगलसूत्र लॉकेट, कानबाली, चांदी का बेरा, बच्चों का पायल और 14 जोड़ी चांदी का पायल शामिल है।पुलिस का कहना है कि लूटकांड में इस्तेमाल किए गए अन्य सामान और फरार अपराधियों की तलाश जारी है। मामले में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जल्द पूरे गिरोह का होगा खुलासा

एसडीपीओ गौरी कुमारी ने भरोसा जताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक डॉ. मनोज कुमार, जीरादेई थानाध्यक्ष राहुल तिवारी, थानाध्यक्ष विजय रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन Kumar, प्रियांशु कुमार, पियुष कुमार आनंद सहित एसटीएफ पटना और बीएसएपी की टीम शामिल रही।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon