Founder – Mohan Milan

विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह लौटे, इंग्लैंड दौरे पर मजबूत टीम इंडिया

नई दिल्ली,अंग भारत। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। हालांकि कोहली की भागीदारी फिटनेस टेस्ट में सफल होने के बाद ही तय होगी।

Read more………………लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक, वैभव ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

चोट के बाद टीम में लौटे कोहली और बुमराह

विराट कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में उनकी वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। बुमराह ने आखिरी बार 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में 50 ओवर के मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी

ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। वह पिछली अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों को मजबूत करने के लिए अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन रखा गया है।

यशस्वी जायसवाल को नहीं मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। उन्होंने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में नाबाद 110 रन की पारी खेली थी। हालांकि कोहली की वापसी के बाद टीम संयोजन में उनकी जगह नहीं बन पाई।

शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान की भूमिका में रहेंगे। टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

जुलाई में होगा इंग्लैंड दौरा

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। टी-20 सीरीज एक जुलाई से शुरू होगी, जबकि वनडे मुकाबलों की शुरुआत 14 जुलाई से होगी।इस बीच बीसीसीआई ने बताया कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहेंगे। वह आईपीएल के दौरान लगी चोट से उबरने के लिए रिहैब प्रक्रिया में हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts