Founder – Mohan Milan

जंगल में एनकाउंटर, महिला नक्सली रूपी मारी गई

कांकेर,अंग भारत। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रूपी मारी गई। पुलिस ने मौके से उसका शव बरामद कर लिया है, साथ ही एक रिवॉल्वर भी जब्त किया गया है।जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को छोटेबेठिया इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
Read more……..मोदी ने ममता सरकार पर हमला, बंगाल में बदलाव का आह्वान

घेराबंदी के दौरान मुठभेड़, रूपी ढेर

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया, जिसकी पहचान बाद में रूपी रेड्डी के रूप में हुई। वह प्रतापपुर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थी। पुलिस के अनुसार, रूपी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।बताया जा रहा है कि बस्तर क्षेत्र में कई बड़े नक्सली कैडर के मारे जाने या आत्मसमर्पण के बाद रूपी सक्रिय प्रमुख सदस्यों में शामिल हो गई थी। वह क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रही थी।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों को कई बार आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है, क्योंकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की भी आशंका है।एसपी ने यह भी कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सुरक्षा बल लगातार क्षेत्र में अभियान चलाकर नक्सल गतिविधियों को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, मारी गई रूपी रेड्डी स्टेट कमेटी मेंबर विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पहले ही एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि रूपी क्षेत्र में अन्य नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने से रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।गौरतलब है कि राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 31 मार्च तक आत्मसमर्पण के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया था, लेकिन कई सक्रिय नक्सलियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts