Founder – Mohan Milan

बिना टिकट वालों की शामत, साहिबगंज-भागलपुर रूट पर चला सघन चेकिंग अभियान, 77 हजार जुर्माना वसूला

भागलपुर,अंग भारत। बिना टिकट ट्रेन में सफर करने वालों के लिए आज का दिन भारी रहा। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन ने साहिबगंज-कहलगांव-भागलपुर रूट पर बड़ा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। सुबह से शाम तक चली इस कार्रवाई में बिना टिकट और गलत टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। मालदा के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह खुद अपनी टीम के साथ फील्ड में उतरे। साहिबगंज से लेकर कहलगांव होते हुए भागलपुर तक, इस रूट से गुजरने वाली हर छोटी-बड़ी ट्रेन को रोका गया और एक-एक कोच चेक किया गया।
122 लोग पकड़ाए, 77 हजार वसूला -: रेलवे के पीआरओ ने शुक्रवार को बताया कि इस औचक चेकिंग में कुल 122 मामले पकड़े गए। कोई बिना टिकट था, कोई जनरल का टिकट लेकर स्लीपर में बैठा था, तो कोई टिकट से ज्यादा दूरी तक जा रहा था। ऐसे सभी लोगों से रेलवे ने किराया और जुर्माना मिलाकर कुल 77,780 रुपये वसूले हैं।टीम में कमर्शियल इंस्पेक्टर, टिकट चेकिंग स्टाफ और RPF के जवान शामिल थे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकती, पूरी टीम दो तरफ से घेरकर चेकिंग शुरू कर देती, ताकि कोई भाग न सके।

सिर्फ जुर्माना नहीं, सुविधा भी देखी -: इस अभियान की खास बात ये रही कि सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने सिर्फ टिकट चेकिंग नहीं की। वो रास्ते के कई स्टेशनों पर उतरकर यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण करने लगे। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर सफाई देखी, पीने के पानी की नल टोटी चेक की, वेटिंग हॉल में बैठकर देखा कि पंखा-बत्ती ठीक है या नहीं।जहां गंदगी मिली वहां तुरंत सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई और अधिकारियों को बोला कि व्यवस्था हमेशा टाइट रखो। यात्रियों से भी पूछा कि उनको क्या दिक्कत है।

रेलवे की अपील – टिकट लेकर ही चलें -: अभियान के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि बिना टिकट सफर मत करो। रेलवे का कहना है कि बिना टिकट चलना जुर्म तो है ही, साथ ही जो ईमानदारी से टिकट लेकर चल रहे हैं, उनके हक का भी नुकसान है। सीट वो घेर लेते हैं जिनका टिकट ही नहीं होता। अधिकारियों ने साफ कहा है कि ये चेकिंग आगे भी चलती रहेगी। कभी भी, किसी भी ट्रेन में, किसी भी रूट पर औचक चेकिंग हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि 20-30 रुपये बचाने के चक्कर में 500 रुपये जुर्माना मत भरिए। हमेशा UTS ऐप या काउंटर से वैध टिकट लेकर ही यात्रा कीजिए।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon