Founder – Mohan Milan

नेपाल-भारत पर्यटन को नई उड़ान, 26 से ‘क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026’

काठमांडू,अंग भारत। नेपाल और भारत के बीच पर्यटन साझेदारी को मजबूत करने के लिए 26 से 28 अक्टूबर तक ‘नेपाल-भारत क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन अप्रवासी नेपाली संघ (NRNA) की अंतरराष्ट्रीय समन्वय परिषद (ICC) और समृद्ध चितवन अभियान मिलकर कर रहे हैं।कार्यक्रम के संयोजक और NRNA ICC के प्रवक्ता सोमनाथ सापकोटा ने बताया कि इस आयोजन का नारा है – ‘सीमाओं को जोड़ते हुए, मित्रता बढ़ाते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना।

‘भारतीय बाजार में होगा नेपाल का प्रमोशन -: सापकोटा के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय पर्यटन बाजार में नेपाल का प्रभावी प्रचार करना, दोनों देशों के टूर ऑपरेटरों के बीच सीधा बिजनेस कनेक्शन बनाना और नेपाल के टूरिस्ट डेस्टिनेशन को इंटरनेशनल नेटवर्क से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि भारतीय पर्यटकों को नेपाल के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, वन्यजीव और एडवेंचर टूरिज्म से जोड़कर बड़ी संभावनाएं बनाई जा सकती हैं। सिर्फ प्रचार सामग्री बांटने से टूरिज्म नहीं बढ़ेगा, इसके लिए भारतीय व्यवसायियों को नेपाल के स्थलों का सीधा भ्रमण कराना, होटल-रिसॉर्ट संचालकों से मिलवाना और सुविधाओं की जानकारी देकर बिजनेस पार्टनरशिप तैयार करना जरूरी है।

21 भारतीय टूर ऑपरेटर लेंगे हिस्सा -: इस कनेक्ट में भारत के अलग-अलग शहरों से 21 पर्यटन व्यवसायी और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वे नेपाली टूर व्यवसायियों, होटल-रिसॉर्ट संचालकों और स्थानीय हितधारकों के साथ सीधी बैठक और बिजनेस चर्चा करेंगे। इस दौरान टूर पैकेज तैयार करने और भविष्य में पर्यटकों की नियमित आवाजाही बढ़ाने पर मंथन होगा।इस पहल के तहत लुंबिनी, रामग्राम, देवघाट, नवलपुर और चितवन को एक ही टूरिज्म सर्किट से जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही भरतपुर महानगरपालिका, कपिलवस्तु, लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका, तिलोत्तमा, देवदह और रामग्राम नगरपालिका समेत कई क्षेत्रों को नेटवर्क से जोड़कर क्षेत्रीय पर्यटन सहयोग बढ़ाने की योजना है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon