क्राइस्टचर्च,अंग भारत। भारत ने दूसरे टी20 मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए, जिसे भारत ने 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बनाकर हासिल कर लिया। तिलक वर्मा की नाबाद 51 रनों की पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
70 पर 5 विकेट से तिलक-नमन ने निकाला भारत को -: लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन 14, अभिषेक शर्मा 27, वैभव सूर्यवंशी 4, कप्तान श्रेयस अय्यर 7 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक समय भारत ने 70 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे और टीम गहरे दबाव में थी।ऐसे मुश्किल समय में तिलक वर्मा और नमन धीर ने छठे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर भारत की उम्मीदें जिंदा रखीं। नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद तिलक ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मोर्चा संभाला।तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा और उन्होंने 196 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। दूसरे छोर पर नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया और भारत को 1 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
फिलिप्स-जैकब्स के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 180 -: इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम सीफर्ट 7, फिन एलन 16 और डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 116 रन की बेहद अहम साझेदारी की। फिलिप्स ने 43 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। जैकब्स ने 46 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। अंत में माइकल ब्रेसवेल ने 2 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाकर टीम को 180 तक पहुंचाया।भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।
संक्षिप्त स्कोर -: न्यूजीलैंड: 180/5, 20 ओवर – ग्लेन फिलिप्स 70 (43), बेवन जैकब्स 58 (46)
भारत: 181/6, 19.5 ओवर – तिलक वर्मा नाबाद 51 (26), नमन धीर 31 (17), नीतीश रेड्डी नाबाद 26 (13)
परिणाम: भारत 4 विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की बढ़त।







