Founder – Mohan Milan

अंतिम टी-20 में न्यूजीलैंड की 7 विकेट से जीत, भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

मिल्टन,अंग भारत। न्यूजीलैंड ने पांचवें और अंतिम टी-20 में भारत को 7 विकेट से हरा दिया, लेकिन सीरीज भारत के नाम रही। भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की।हैमिल्टन में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 192 रनों का लक्ष्य 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने सीरीज के शुरुआती तीन मैच जीते थे, जबकि आखिरी दो मैच न्यूजीलैंड के नाम रहे।

साइफर्ट की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने आसान किया लक्ष्य -: 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में फिन एलन 2 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद डेरिल मिचेल और टिम साइफर्ट ने तेजी से रन बनाए। पावरप्ले के 6 ओवर में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट पर 59 रन बना लिए।दूसरा विकेट 82 रन पर गिरा। डेरिल मिचेल 16 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साइफर्ट ने मोर्चा संभाला और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 50 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 93 रनों की तेज पारी खेली। वे 16वें ओवर में 168 के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन तब तक मैच न्यूजीलैंड की पकड़ में आ चुका था। अंत में ग्लेन फिलिप्स 38 गेंदों में 65 रन और बेवॉन जैकब्स 1 रन पर नाबाद लौटे।भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

ईशान और श्रेयस के अर्धशतक, भारत ने बनाए 191 रन -: इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 191 रन बनाए। भारत की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन 4 रन और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली। दोनों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। ईशान ने 32 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली।नमन धीर ने 23 गेंदों में 33 रन और नीतीश ने 17 गेंदों पर 22 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा और भुवनेश्वर कुमार 6-6 रन बनाकर आउट हुए।न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 विकेट लिए। नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को 2-2 विकेट मिले।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon