Founder – Mohan Milan

कैदियों के द्वारा बनाए गए सामानों की होगी बिक्री

पूर्णियाँ, अंगभारत। केंद्रीय कारा पूर्णिया में काराबंदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद का स्टॉल लगाया गया है। जिसका नाम मुक्ति बाजार रखा गया है। इस स्टॉल का शनिवार को जिला अधिकारी अंशुल कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मुक्ति बाजार में खाने पीने के सामान से लेकर बांस निर्मित सामान, जुट से निर्मित सामान, सत्तू और छोटे छोटे कृषि यंत्र मिलते है। मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि कराबंदियों द्बारा बनाए गए उत्पाद से होने वाले फायदे का लाभ न सिर्फ बंदियों को मिलेगा बल्कि उसका एक हिस्सा केंद्रीय कारा को भी दिया जाएगा। जिससे कारागार की व्यवस्था और बंदियां की स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि यह स्टॉल आम लोगों के लिए भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी कारागार से बेहतर उत्पाद की बिक्री मुक्ति बाजार के माध्यम से होगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts