Founder – Mohan Milan

नितीश कुमार के बेटे निशांत का आज सक्रिय राजनीति में रखेंगे कदम,जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने पोस्ट कर दी जानकारी

पटना,अंग भारत। आज जदयू पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीती में अपना कदम रखने जा रहे है|उक्त  जानकारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने आज सोशल मीडिया पोस्ट कर दी| उन्होंने बताया की नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता है।आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाई निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश का क्षण जनता दल (यूनाइटेड) परिवार के लिए अत्यंत भावनात्मक और उत्साहित करने वाला अवसर है।मनीष वर्मा ने आगे कहा कि उनमें विनम्रता, सहजता और सादगी कूट कर भरी है। उन्होंने कभी इस बात का अभिमान नहीं किया कि वे कितने महान नेता के पुत्र हैं। राजनीतिक जीवन में उनका आना केवल एक व्यक्तिगत शुरुआत भर नहीं है, बल्कि जनता दल यूनाइटेड की राजनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। बिहार की राजनीति को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अपेक्षित है।कार्यकर्ताओं की मांग पर उनका आगे आना सुखद बात है।वर्मा ने सार्वजनिक जीवन की इस नई पारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की।साथ ही उन्होंने कहा की निशांत कुमार का जदयू परिवार में स्वागत है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts