Founder – Mohan Milan

आज दिल्ली वासियों को प्रधानमंत्री की तरफ से मिलने जा रही है बड़ी सौगात,करोड़ों रूपये की अनेकों विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

नई दिल्ली,अंग भारत । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली वालों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वो दोपहर करीब 12 बजे लगभग 33,500 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर सभा को भी संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम से पहले, प्रधानमंत्री सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा करेंगे और महिला आवंटियों को चाबी सौंपेंगे। यह जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक्स हैंडल पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को सचित्र साझा किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के लिए आज खास दिन है।प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली मेट्रो के चरण 5-ए के अंतर्गत लगभग 16.10 किलोमीटर लंबे तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। ये तीन नए कॉरिडोर – आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिदी कुंज हैं। इनके तैयार होने से नोएडा, दक्षिण दिल्ली और हवाई अड्डे के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए सुविधा बढ़ जाएगी।जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री करीब 18,300करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इनमें लगभग 12.3 किलोमीटर का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किलोमीटर का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल है। इससे बुराड़ी, जगतपुर – वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा, मजलिस पार्क समेत दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा।प्रधानमंत्री जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख स्थानों पर संचालित हैं। इन परियोजनाओं का पुनर्विकास एक नवोन्मेषी आत्मनिर्भर वित्तीय मॉडल के माध्यम से किया गया है। बताया गया है कि पुनर्विकास योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350से अधिक आधुनिक फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे और साथ ही लगभग 48 लाख वर्ग फुट का कार्यालय स्थान भी सृजित किया जाएगा।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा, ” इन परियोजनाओं से दिल्ली की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। यात्रा और अधिक तेज, सुगम और सुरक्षित बनेगी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी आने के साथ लाखों यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन की सुविधा प्राप्त होगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon