Founder – Mohan Milan

झारखंड में मौसम ने ली करवट, 17 तक बारिश की संभावना

रांची,अंग भारत। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मंगलवार को हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 02 से04 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य भर में 17 मार्च तक विभिन्न जिलों में गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है।बुधवार को भी झारखण्ड के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश हुईम्विभाग के अनुसार 12 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को मौसम साफ रहेगा, जबकि 15 मार्च को राज्य की उत्तर पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात हो सकती है।वही 16 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ 3० से 4० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा 17 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। साथ ही मध्यम दर्जे की हवा भी चली।पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में 34.4 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।वहीं, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 22 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.1 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon