पूजा तिवारी बनी गोड्डा नगर परिषद की उपाध्यक्ष, तराना खातून को हराकर हुई विजयी
गोड्डा,अंगभारत:- नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के तहत 11 मार्च को डीआरडीए सभागार, गोड्डा में गोड्डा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के बाद पूजा तिवारी को 13 मत एवं तराना खातून को 8 मत मिले ।मत के पश्चात निर्वाचन अधिकारी के द्वारा पूजा तिवारी को विजयी घोषित कर उपाध्यक्ष चुना गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, निर्वाची पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी फैजान सरवर सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Mohan Milan