Founder – Mohan Milan

मिक्सिंग प्लांट में जर्जर पिलर गिरने से मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने सुपौल-सरायगढ़ सड़क किया जाम

सुपौल, अंग भारत।  जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में मिक्सिंग प्लांट परिसर में जर्जर भवन का पिलर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुपौल-सरायगढ़ मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्लांट के संवेदक और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।जानकारी के अनुसार यह घटना नमनवा स्थित कोलकाता मिक्सिंग प्लांट परिसर में हुई। बताया जा रहा है कि प्लांट परिसर में पुराने और जर्जर भवन के पास मजदूरों से काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक भवन का एक जर्जर पिलर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर लगभग 45 वर्षीय मजदूर मोहम्मद इदरीश दब गए। मौके पर मौजूद मजदूरों और लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों का आरोप था कि प्लांट परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और जर्जर भवन के पास मजदूरों से काम कराया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद संवेदक और कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने सुपौल-सरायगढ़ मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया।सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर किशनपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जर्जर पिलर गिरने से मजदूर की दबकर मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इधर, घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार मोहम्मद इदरीश ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों और महिलाओं की मदद से मृतक की बेटी को संभाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts