Founder – Mohan Milan

अदाणी थर्मल पावर पीरपैंती में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन

भागलपुर/अंगभारत|      भागलपुर के पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी थर्मल पावर प्लांट में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। 6 मार्च से 12 मार्च तक चले इस सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सुरक्षा स्लोगन, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता शामिल थीं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए।समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने, सतर्कता बरतने और सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित कार्य वातावरण किसी भी औद्योगिक परियोजना की सफलता का आधार होता है, इसलिए सभी कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करना चाहिए।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts