Founder – Mohan Milan

बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत, सदर थाना गेट के पास हादसा, बाइक सवार समेत तीन घायल

सुपौल,अंग भारत। रविवार की सुबह सुपौल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना गेट के पास सुपौल–सहरसा मुख्य सड़क पर हुआ। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समेत तीन लोग भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा की पहचान सदर थाना क्षेत्र निवासी मो. आजाद की 11 वर्षीय पुत्री सजदा परवीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान कैंप टोला की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार लोग अपने एक भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे सदर थाना गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पार कर रही छात्रा उनकी बाइक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार समेत तीन लोग भी घायल हो गए।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts