Founder – Mohan Milan

सिनेमाकॉन में दिखा ट्रेलर, 2026 में होगी रिलीज

लॉस वेगास,अंग भारत। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे का पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर को अमेरिका के लॉस वेगास में आयोजित सिनेमाकॉन में पेश किया गया,जहां इसे देखने के बाद दुनियाभर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म का निर्देशन जो रूसो और एंथनी रूसो की चर्चित जोड़ी ने किया है।

Read more….8 मई को रिलीज होगी ‘आखिरी सवाल’, चर्चा तेज

मार्वल में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नई एंट्री

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रोबर्ट डॉनी Jr. एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स में लौट आए हैं, लेकिन इस बार वह सुपरहीरो आयरन मैन के रूप में नहीं बल्कि खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका किरदार बेहद रहस्यमयी और शक्तिशाली दिखाया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।ट्रेलर में डॉक्टर डूम का एक संवाद भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह कहते हैं—“मैं वही हूं जिसे दुनिया को बचाने के लिए पैदा किया गया था।” इस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया हासिल की है।

बड़े सुपरहीरो किरदारों की झलक

ट्रेलर में कई बड़े मार्वल किरदारों की झलक भी देखने को मिली है। Chris Hemsworth थॉर के रूप में डॉक्टर डूम से मुकाबला करते नजर आते हैं। वहीं Pedro Pascal मिस्टर फैंटास्टिक के किरदार में दिखाई देते हैं। इसके अलावा Florence Pugh येलेना बेलोवा के रूप में एक्शन करते हुए दिखती हैं।ट्रेलर के दृश्यों से साफ संकेत मिलता है कि यह फिल्म मार्वल की अब तक की सबसे बड़ी और भव्य सुपरहीरो टक्कर साबित हो सकती है, जिसमें कई यूनिवर्स के किरदार एक साथ नजर आएंगे।

फैंस में बढ़ा जबरदस्त क्रेज

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर #एवेंजर्स: डूम्सडे ट्रेंड करने लगा। फैंस इसे मार्वल के नए युग की शुरुआत मान रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि डॉक्टर डूम के रूप में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी इस फिल्म को और भी खास बना देती है।मार्वल स्टूडियोज की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 18 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2026 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही रिलीज

फिल्म को लेकर अभी से ही वैश्विक स्तर पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ट्रेलर में दिखाए गए विजुअल्स और स्टारकास्ट ने इसे 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts