Founder – Mohan Milan

बुलडोजर राज पर भड़के रामबली सिंह यादव

भागलपुर,अंग भारत। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया  (Marxist–Leninist) लिब्रेसन के आगामी राज्य सम्मेलन को लेकर भागलपुर जिला में प्रतिनिधियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। यह चुनाव स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां राज्य कमिटी की ओर से आए पर्यवेक्षक और पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

Read more………CM ने किया शुभारंभ, 17 अप्रैल से शुरू स्व-गणना सुविधा

7 उम्मीदवार, 5 प्रतिनिधि चुने गए

जानकारी के अनुसार, राज्य सम्मेलन के लिए भागलपुर से कुल 5 प्रतिनिधियों का चयन होना था। इसके लिए 12 और 13 अप्रैल को जिला सचिव कॉमरेड महेश प्रसाद यादव के समक्ष 7 पार्टी सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई और निर्धारित समय के अनुसार शाम 4 बजे तक चली। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।पर्यवेक्षक रामबली सिंह यादव ने कॉमरेड रणधीर यादव, महेश प्रसाद यादव, गौरीशंकर राय, आशुतोष कुमार और राधेश्याम रजक को निर्वाचित प्रतिनिधि घोषित किया। ये सभी प्रतिनिधि 16, 17 और 18 मई को दरभंगा में आयोजित पार्टी के 12वें राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे।

भागलपुर से कुल 8 प्रतिनिधि होंगे शामिल

इसके अलावा, भागलपुर से तीन अन्य प्रतिनिधियों का भी चयन हुआ है, जो अलग-अलग इकाइयों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें एसके शर्मा राज्य कमिटी की ओर से, मुकेश मुक्त ऐक्टू कोर ग्रुप से और अरुणाभ शेखर राज्य जेंडर सेल की ओर से सम्मेलन में शामिल होंगे। इस तरह भागलपुर से कुल 8 प्रतिनिधि राज्य सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

भाजपा पर निशाना, ‘बुलडोजर राज’ का आरोप

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए रामबली सिंह यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के जनादेश को नजरअंदाज कर सत्ता पर कब्जा किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का अपहरण बताते हुए कहा कि राज्य को खतरनाक दिशा में धकेला जा रहा है।उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में नितीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने और तथाकथित “बुलडोजर राज” लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में दमन नहीं, बल्कि कानून और न्याय का राज स्थापित करने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा।

मजदूर-किसानों के मुद्दों पर तेज होगा आंदोलन

रामबली सिंह यादव ने आगे कहा कि मौजूदा नीतियां मजदूरों, किसानों और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों में बदलाव किए जा रहे हैं और किसानों की जमीन जबरन छीनी जा रही है।उन्होंने दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर बढ़ते हमलों पर चिंता जताई और कहा कि पार्टी इन मुद्दों को लेकर संघर्ष को और तेज करेगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल, खरीक प्रखंड सचिव सत्यनारायण यादव सहित कई जिला और नगर कमिटी सदस्य मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आगामी राज्य सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।भाकपा (माले) का यह 12वां राज्य सम्मेलन राज्य की राजनीति में नई दिशा तय करने के साथ-साथ जन मुद्दों को मजबूती से उठाने का मंच बनेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response